उन्नाव। शहर के एक मोहल्ला की 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता (पीआरडी जवान) पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पीआरडी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
युवती का आरोप है कि उसका पिता व मां पीआरडी जवान हैं। मां के ड्यूटी चले जाने के बाद पिता नशे की हालत में घर आता था और लगभग एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर मां व बहन को मार डालने की धमकी देता था। उसकी नजर छोटी बहन पर भी थी। बहन को बचाने के लिए उसे मुंह खोलना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया। सदर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल और कलमबंद बयान कराया जाएगा।