उन्नाव/नवाबगंज अजगैन व सदर कोतवाली की दो महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। अजगैन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजगैन कोतवाली के गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव का सतीश छह माह से शारीरिक शोषण कर रहा है। किसी को बताने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सदर कोतवाली की एक महिला ने बताया कि दो लोग उसे झांसे में लेकर हाईवे पर नवीन मंडी के पास ले गए और उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान एक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार रुपयों की उगाही की जा रही है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।