फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के अवशेष व मांस मिला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। बहादुरपुर खंझड़ी गांव के बाहर गुरुवार सुबह एक खेत में मवेशी के अवशेष व पास में तीन बोरियों में मांस भरा देख लोगों में आक्रोश फैल गया। पशु तस्करों की करतूत बता लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा देकर लोगों को शांत करा मांस व अवशेष दफन कराए। अंदेशा है कि छुट्टा मवेशी की हत्या के बाद पशु तस्कर किसी के आने की आहट पा बोरियों में मांस छोड़कर भाग निकले। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बहादुरपुर खंझड़ी गांव के बाहर बुधवार रात चारागाह के पास निरंजन रैदास के खेत में पशु तस्करों ने एक मवेशी की हत्या कर उसका मांस तीन बोरियों में भर लिया। किसी के आने की आहट पर वह मांस छोड़कर भाग निकले। सुबह नित्यक्रिया को गए लोगों ने मवेशी के अवशेष व बोरियों में मांस भरा देखा। इस पर लोग हंगामा करने लगे। एसओ हरप्रसाद अहरवार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। सिपाही गयाप्रसाद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रामीणों का कहना है कि सात अगस्त की रात मवई निवासी किसान डल्ला के पालतू मवेशी को मारकर मांस ले जाने वाले पशु तस्करों का पुलिस 20 दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें