फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर सात हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। पैदल घर लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन लोगों ने सात हजार रुपये छीन लिए। उसका कहना है कि विरोध करने पर लुटेरों ने पेट में चाकू घाेंप दी। सीओ आशुतोष कुमार ने लूट के आरोप को फर्जी बताया है। उनके अनुसार मजदूर ई-रिक्शा चलाने के दौरान नशे की हालत में गिर गया। लोहे का एंगल लगने से वह घायल हुआ है।
विज्ञापन

चकमीरापुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंबरलाल पीओपी कारीगर है। इस समय वह ब्लॉक रोड पर एक मकान में ठेके पर पीओपी का काम कर रहा है। उसका आरोप है कि बुधवार देर रात वह मकान मालिक के रिश्तेदार से मजदूरी का रुपये लेकर पैदल घर जा रहा था। हरदोई-बिल्हौर तिराहा के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके गिरते ही जेब से सात हजार रुपये छीनकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की ओर भाग निकले। परिजनों ने उसे सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें