फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर प्रधान के प्रतिनिधि की मौत

विज्ञापन
मृतक अमित का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। सुबह टहलने निकले प्रधान के प्रतिनिधि की लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सोहरामऊ, अजगैन कोतवाली और जीआरपी घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। जद्दोजहद के बाद अजगैन कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामपुर टिकवापुर गांव की प्रधान सुनीता के चचेरे देवर व प्रतिनिधि अमित (32) शनिवार सुबह टहलने के लिए घर से निकला। जैतीपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक इंटर कालेज के सामने से रेल लाइन को पार करते समय वह कानपुर की ओर जा रही फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद को उलझ गई। जीआरपी के पहुंचने व सीमा क्षेत्र अजगैन का निकलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे के बाद मृतक की मां रामकुमारी, पत्नी अनीता देवी का रोकर बुरा हाल रहा। उसके दो बच्चे सभ्यता व आर्या के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें