फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के नाले में गिरा मजदूर, मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चर्म इकाई में काम करते समय गुरुवार देर शाम मजदूर अचानक बेहोश हो गया और गहरे नाले में गिर गया। अन्य मजदूरों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों व अन्य मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। फैक्टरी प्रबंधन के सात लाख रुपये मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 60 हजार रुपये देने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के रौतापुर निवासी जितेंद्र (30) नरी गांव स्थित एक चमड़ा फैक्टरी में काम करता था। देर शाम काम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गया और वह गहरे नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। अन्य मजदूरों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों के साथ पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। मुआवजा मिलने पर परिजन शांत हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फैक्टरी के प्रबंधन ने मुआवजा दे दिया है। मामला शांत हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें