औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वैन को टक्कर मारकर बोलेरो डिवाइडर की जाली तोड़कर खंती में जाकर पलट गई। हादसे में दपंती समेत चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक को पीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
कन्नौज के थाना जलालपुर के रामपुर निवासी आलोक (35) अपनी पत्नी स्नेहलता (32) को टीजीटी का पेपर दिलाने वैन से लखनऊ के अग्रसेन इंटर कॉलेज जा रहा था। स्नेहलता के साथ उसकी तीन वर्षीय बेटी परी भी थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोइलियाखेड़ा गांव के पास शनिवार सुबह पीछे से आ रही बोलेरो ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी लेन में जाकर खंती में पलट गई। हादसे में वैन सवार दंपती, बच्ची और बोलेरो सवार बसंत बिहार दिल्ली निवासी राहुल (30) घायल हो गए। राहुल की हालत गंभीर है।