फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई को चाकू मारकर लहूलुहान किया

विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल इम्तियाज का इलाज करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दंपती के बीच आपसी मनमुटाव में सुलह कराने पहुंचे बहनोई पर उसके दो सालों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के छिपियाना निवासी इम्तियाज अहमद की शादी हजारी टोला मोहल्ला निवासी इमरान की बहन से हुई थी। कुछ दिन बाद इमरान के भाई सलमान की शादी इम्तियाज की बहन से करवा दी गई। कुछ दिन बाद सलमान व उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया। शनिवार की रात छिपियाना मोहल्ला निवासी आसिफ के घर पर दोनों परिवारों को बैठाकर सुलह समझौते के लिए पंचायत कराई गई।
पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर साले बहनोई के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों साले इमरान व सलमान ने बहनोई इम्तियाज पर पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पेट व कंधे में चाकू लगने से वह लहूलुहान हो वहीं गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे किला चौकी प्रभारी सुशील यादव ने आरोपी इमरान को हिरासत में लिया है। सलमान पुलिस पकड़ से बाहर है। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार सलमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें