बांगरमऊ। थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र में परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा को युवक ने रास्ते में खींच कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने राहगीर दौड़े तो युवक भाग निकला। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी कस्बा गंजमुरादाबाद स्थित कॉलेज से 11 बजे परीक्षा देकर घर लौट रही थी। वहीं से ही गांव के पड़ोस में रहने वाला युवक बाइक से पीछा करते हुए बांगरमऊ तक आ गया। फिर स्वास्थ्य केंद्र के सामने बेटी के टेंपो से उतरते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। बेटी ने अपने बचाव में शोर मचाया तो आसपास के राहगीरों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। महिला ने बताया कि पूर्व में भी युवक बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।