फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ट्राली बिक्री का बकाया रुपया लेने 10 लोगों के साथ पहुंचे युवक से विपक्षियों का विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में डंडे व ईंट पत्थर चल गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने रुपये मांगने पहुंचे लोगों पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नांदाखेड़ा गांव निवासी भोपाल सिंह ने रुस्तमपुर गांव निवासी एक युवक को तीन माह पहले 60 हजार में ट्राली बेची थी। 30 हजार रुपये तुंरत दे दिया था। शेष रुपये बाद में देने की बात कही थी। भोपाल सिंह का आरोप है कि कई बार मांगने पर भी उसने रुपये नहीं दिए। वह अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को उसके घर रुपये लेने पहुंचे थे। जहां गाली-गलौज के बाद विपक्षियों ने मारपीट व पथराव कर दिया। विपक्षी के दोनों बेटों ने अवैध असलहाें से फायरिंग की। कोतवाली के एसएसआई चंद्रमोहन ने बताया कि फायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें