उन्नाव। विकास भवन सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। शहर की कमटी को छोड़कर अन्य कमेटियों ने सार्वजनिक स्थलों पर रामलीला न कराने पर सहमति दी है।
डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि कोरोनाकाल में आगामी त्योहार भी बिना किसी भीड़ के घरों के अंदर ही मनाए जाएंगे। न कोई ताजिया बाहर रखा जाएगा और न ही किसी प्रकार की कोई झांकी और प्रतिमाएं सजेंगी। अगर किसी को कोई विशेष कार्यक्रम करना हो तो वह उसकी अनुमति सम्बंधित अधिकारी से ले सकता है।
इसमें भी शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पालन ज़रूरी होगा। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि बैठक में अधिकांश कमेटियों के पदाधिकारियों ने रामलीला ने कराने की सहमति जताई है। सिर्फ शहर की कमेटी ने अभी कोई प्रतिक्त्रिस्या नहीं दी है। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने शासन की गाइडलाइंस का पालन करने पर जोर दिया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राज कुमार निगम, सचिव जामा मस्जिद मोहम्मद फ़ारूक़ खान, ईदगाह अध्यक्ष सय्यद फ़ैज़ हसन सफ़वी , बाबूलाल यादव जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सरदार अजीत पाल सिंह मौजूद रहे।