फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही की वर्दी फाड़ने वाले हिस्ट्रीशीटर के भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर चौकी प्रभारी राजेश दीक्षित सिपाही दिनेश पाल के साथ रविवार रात बेथर निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश का सत्यापन करने गए थे। जहां राजेश ने भाई राजेंद्र और पड़ोस की महिलाओं को बुला लिया था। भाई के साथ मिलकर दरोगा की पिस्टल छीन ली। सिपाही ने पिस्टल वापस ली तो हिस्ट्रीशीटर के भाई राजेंद्र ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी थी। पुलिस ने दोनाें भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर राजेंद्र को पकड़कर जेल भेज दिया था। राजेश फरार हो गया था।
मंगलवार को पुलिस ने राजेश को भी कोलुहागाड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में सेवन क्रिमिनल एक्ट की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें