फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व सपा समर्थक भिड़े, थाने में हंगामा

विज्ञापन
बवाल के बाद पुरवा कोतवाली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। होली मिलन समारोह में चुनावी रंजिश में भाजपा और सपा समर्थकों में लाठी डंडे और चाकू चल गए। इसमें भाजपा जिला मंत्री के भाई व ब्लाक प्रमुख के पुत्र सहित छह लोग घायल हो गए। घटना से नाराज भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री डॉ रजनीश वर्मा के भाई अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार को उनके घर पर होली मिलन समारोह चल रहा था। इसी दौरान अंगनुआखेड़ा निवासी सपा नेता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, पीयूष, सरोज समर्थकों पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति शिवकरन, रामकरन, अभिषेक, ब्रजेंद्र, दयाशंकर, आकाश, अरुण, अजय पटेल के साथ 10-12 वाहनों से पहुंचे। सभी ने चुनावी रंजिश में गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। उनके सिर पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें बचाने दौड़े ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी के पुत्र कपिल निर्मल को जातिसूचक गालियां दीं और पीट दिया। हमलावरों ने वहां मौजूद विनीत, अंकित सिंह को भी लहूलुहान कर दिया।
सूचना पर पुरवा, असोहा व मौरावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग गए। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुरेंद्र, राजेंद्र, अरुण कुमार, अजय व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक उदयराज यादव भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तीन लोगों के घायल होने और कार्रवाई की बात कही। सीओ पंकज सिंह ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें