फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: स्लाटर हाउस के स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान, एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

Sat, 19 Mar 2022 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एओवी स्लाटर हाउस में रात लगभग 9:30 बजे स्टोर एरिया में आग लग गई। आग लगने से वहां रखा पैकिंग मैटेरियल, पॉलीथिन, प्लास्टिक सैनिटाइजर व मॉस्क समेत अन्य सामान जलने लगा। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
स्लाटर हाउस में आग लगने के बाद उठतीं लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में शुक्रवार शाम स्टोर एरिया से आग की लपटें निकल पड़ी। भीषण आग देख अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी ने शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है। वहीं फैक्टरी मैनेजर ने लाखों के नुकसान की बात कही है। एओवी स्लाटर हाउस में रात लगभग 9:30 बजे स्टोर एरिया में आग लग गई। आग लगने से वहां रखा पैकिंग मैटेरियल, पॉलीथिन, प्लास्टिक सैनिटाइजर व मॉस्क समेत अन्य सामान जलने लगा।

ऊंची लपटे देख सुरक्षाकर्मी ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। दही थाना के अलावा दो दमकल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्लाटर हाउस के मैनेजर अब्दुल्लाह रियाज ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। लाखों के नुकसान का अनुमान लगा क्षति का आंकलन किए जाने की बात कही है। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें