फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर आए दो होमगार्डों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजनौर और फिरोजाबाद से चुनाव ड्यूटी पर आए दो होमगार्डों की मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ गई। फेफड़ों में संक्रमण होने पर दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर से आए होमगार्ड वेदपाल व फिरोजाबाद के मोहर सिंह चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने के लिए मंगलवार सुबह दोस्ती नगर स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। बस में बैठने से पहले दोनों की तबीयत बिगड़ गई। वेदपाल को सांस लेने में दिक्कत होने और मोहर सिंह को तेज बुखार होने पर होमगार्ड कमांडेंट मनोज शुक्ल ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने फेफड़ों में संक्रमण की समस्या बताकर दोनों को हैलट रेफर कर दिया। होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि दोनों की जगह पर रिजर्व में रखे गए दो होमगार्डों को ड्यूटी पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें