चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना के पास मंगलवार को डीसीएम और लोडर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लोडर चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी कुलदीप (30) लोडर चलाता है। मंगलवार शाम उन्नाव से घर जाते वक्त रऊकरना के पास सामने से आ रही डीसीएम ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर क्षतिग्रस्त हो गया और कुलदीप स्टेयरिंग के बीच फंस गया। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान डीसीएम चालक मौका देखकर भाग निकला। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।