फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्फर लेने पर ही दी जा रही यूरिया

विज्ञापन
दही चौकी स्थित इफको केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित इफको केंद्र पर किसानों को यूरिया के साथ सल्फर थमाया जा रहा है। बिना सल्फर के यूरिया न देकर किसानों को लौटाया जा रहा है। केंद्र खुलने से पहले ही लाइन में खड़े होने वाले किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दही चौकी इफको केंद्र पर यूरिया लेने के लिए काफी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंच गए थे। पहले खाद मिलने की उम्मीद में लाइन लगाकर खड़े थे। केंद्र खुला तो पहले खाद लेने को लेकर किसानों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना सल्फर के यूरिया नहीं दे रहे हैं। केंद्र मैनेजर अतुल ने बताया कि दो बोरी यूरिया लेने पर सल्फर नहीं दिया जा रहा है। इससे ज्यादा खाद लेने वालों को सल्फर भी दे रहे हैं। केंद्र पर दो हजार बोरी का स्टॉक है। खाद की कमी नहीं है।
पवई से खाद लेने आए हरिनारायण ने बताया कि शनिवार को खाद न मिलने पर वापस जाना पड़ा था। सोमवार को भी लाइन में खड़े रहे। यूरिया के साथ सल्फर भी जबरदस्ती दे रहे हैं। भदेशा निवासी रामबिलास ने बताया कि केंद्र पर खाद उन्हीं किसानों को मिल रही है जो सल्फर ले रहे हैं। ऐसे खाद नहीं दी जा रही है। सुबह से लाइन लगाना बेकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें