फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में प्रधान के पति और युवक की मौत

विज्ञापन
सुरेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना व बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाआें में प्रधान के पति और युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। दोनाें की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हसनगंज। नवीनगर खेरवा की प्रधान पायल के पति कुलदीप (35) रविवार को अपने दोस्त कृष्ण सागर शर्मा (30) के साथ छोटे भाई कुलदीप की दवा लेने शहर गया था। देर रात घर लौटते समय रोडवेज वर्कशाप मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर मौत और कृष्ण सागर घायल हो गए। कृष्ण सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत से प्रधान पायल व दो बच्चों आठ वर्षीय बेटी अराध्या व चार वर्षीय बेटे राजवीर का रोकर बुरा हाल है। कुलदीप के छोटे भाई संदीप फरवरी 2019 में मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है। कुलदीप भाई की दवा लेने के लिए ही घर से निकला था। वह हेलमेट लगाए था।
बांगरमऊ। ग्राम जमुनिहा बंगर निवासी सुरेश कुमार (37) कानपुर नगर के बिल्हौर निवासी विमल कटियार का ट्रैक्टर लेकर रविवार शाम अपने गांव आया था। देर रात वह किसी को बिना बताए ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। भोर पहर ग्राम सहबाजपुर मार्ग पर खंती में ग्रामीणों ने सुरेश का शव ट्रैक्टर के आगे के पहिए के नीचे दबा देखा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। सुरेश ट्रैक्टर चलाने के साथ ही मकान में शटरिंग लगाने का भी काम करता था। उसकी मौत से पत्नी उर्मिला, बेटी कलावती व मोहिनी का रोकर बुरा हाल है।

कुलदीप का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें