फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले सड़कों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिलेवासियों को चुनाव से पहले सड़कों की सौगात मिलेगी। चार जनवरी को लखनऊ से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें जिले के 27.19 करोड़ के 68 मार्गों का शिलान्यास और 35.65 करोड़ की लागत से बनी 41 सड़कों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन

पुरवा विधानसभा क्षेत्र के धमानीखेड़ा में 1.28 करोड़ की लागत से बनने वाले एक पुल का भी शिलान्यास होगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहरवार ने बताया कि सभी कार्यों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। लखनऊ में सामूहिक रूप से होने वाले प्रदेश के सभी जिलों के विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभा आयोजित होगी। इसमें क्षेत्रीय विधायक, भाजपा के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इनका लोकार्पण
विधानसभा मार्ग लंबाई लागत (लाख में)
भगवंतनगर 14 52.245 3565.390
उन्नाव 13 16.640 1005.230
पुरवा 11 10.705 586.930
सफीपुर 02 7.460 1084.70
बांगरमऊ 01 340 17.8707
इनका शिलान्यास
विधानसभा मार्ग लंबाई लागत (लाख में)
पुरवा 19 34.100 926.360
भगवंतनगर 22 49.10 591.19
उन्नाव 08 12.61 347.67
बांगरमऊ 11 18.13 684.23
सफीपुर 06 10.45 134.11
मोहान 02 4.00 36.04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें