फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में आधा घंटे फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। चकलवंशी चौराहे अतिक्रमण सोमवार को राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। सहालगी भीड़ में जल्दी निकलने की होड़ में चौराहे पर भीषण जाम लग गया। लगभग तीन किमी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। फुटपाथी दुकानदारों को हटवाकर पुलिस जाम खुलवाने की मशक्कत में जुटी रही।
विज्ञापन

चकलवंशी चौराहे पर अस्थाई दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा है। आलम यह है कि दुकानदारों ने अपनी दुकान सड़क तक फैला रखी है। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार देर शाम सहालगी भीड़ व अतिक्रमण के चलते चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस जब तक पहुंचती, वाहनों की लंबी कतार लग गई। जल्दी निकलने के लिए वाहन गलत दिशा में चले गए। इससे हालात बिगड़ गए। दोनों छोर पर लगे जाम में पैदल निकलना तक दूभर हो गया। तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार देख पुलिस ने अस्थाई दुकानदारों से अतिक्रमण हटवाया और एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़वाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें