फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की हड़ताल खत्म, खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पीसीएफ सचिवों की हड़ताल 11 दिन बाद खत्म हो गई है। समितियों पर धान खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिव एक नवंबर से हड़ताल पर चल रहे थे। इस कारण पीसीएफ द्वारा समितियों में खोले गए 23 क्रय केंद्रों पर ताले बंद होने से धान खरीद नहीं हो पा रही थी। दूसरी तरफ समितियों से डीएपी की भी बिक्री प्रभावित थी। किसान धान बेचने के लिए इधर-भटक रहे थे। खाद के लिए निजी दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे थे। हालांकि गुरुवार को शासनस्तर पर हुई वार्ता के बाद जल्द मांगों का निस्तारण होने का आश्वासन मिला। इसके बाद शुक्रवार को सचिव काम पर लौट आए।
पहले दिन पूरे समय क्रय केंद्र खुले और 35 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि शासन से मांगों का निस्तारण जल्द किए जाने का आश्वासन मिला है। सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि सभी केंद्र खुल गए हैं। धान खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 33 खरीद केंद्र खोले गए थे। इसमें से विपणन शाखा के नौ, पीसीएफ के 23 और एफसीआई का एक केंद्र शामिल था। हालांकि खरीद के तेजी न पकड़ने और किसानों के भटकने की शिकायतों का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। इसके बाद एक नया केंद्र खोलने का आदेश दिया गया। शुक्रवार को मंडी समिति उन्नाव में एक और खरीद केंद्र खोल दिया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि शनिवार से नये केंद्र पर खरीद शुरू हो जाएगी। 12 दिन में 170.42 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। 64 किसानों को 33 लाख का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें