फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर तीन साल बाद खुला शौचालय का ताला

विज्ञापन
पिंक शौचालय जिसका तीन साल बाद खुला ताला। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। नगर पंचायत भगवंतनगर के वार्ड नौ में महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय का ताला आखिरकार तीन साल बाद खुल गया। हालांकि ताला क्यों बंद था, इस पर कोई जिम्मेदार कुछ नहीं बोल रहा है। ईओ ने बताया कि यहां स्थायी रूप से एक सफाई कर्मचारी तैनात कर दिया गया है। शौचालय सुबह 5 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2018 में पांच शीट का पिंक शौचालय बनाया गया था। कुछ महीने पहले गोलमाल की मंशा से शौचालय पर निर्माण वर्ष बदलकर 2021 कर दिया गया। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया तो नगर पंचायत ने निर्माण वर्ष बदलकर 2018 लिखवा दिया। तीन साल से बंद ताला भी गुरुवार को खोल दिया गया। सभासद रेखा पांडेय का कहना है कि बुधवार को निर्माण वर्ष बदल दिए जाने पर ईओ से आपत्ति जताई थी। अब उन्होंने पिंक शौचालय का सार्वजनिक उपयोग के लिए ताला खोले जाने पर खुशी जताई है।
ईओ राजाराम ने बताया कि स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से पिंक शौचालय की चाभी उच्च प्राथमिक स्कूल को सफाई और व्यवस्था बनाए रखने की शर्त पर दी गई थी। शौचालय को सार्वजनिक उपयोग के लिए खोल दिया गया है। नियमित सफाईकर्मी भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें