फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, अगनुवाखेड़ा में 15 दिन से बिजली नहीं

विज्ञापन
पुरवा तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते सीडीओ। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने फुंका ट्रांसफार्मर तीन दिन में बदलवाने के आदेश दे रखे हैं लेकिन स्थानीय अधिकारी उनके आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। अगनुवाखेड़ा में 15 दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इस कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अगनुवाखेड़ा के सुरेश कुमार ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ दिव्यांशु पटेल को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि 15 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंका था। शिकायत के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। कुडेहरी निवासी रामपाल ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व कृषि पट्टा मिला था लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिल सका है। अहेसा के दीपू ने कहा कि 2019 में उसे भी पट्टा हुआ था पर कब्जा नहीं मिला। बेगमगंज निवासी मनीष कुमार ने कहा कि पश्चिमटोला से पीराशाह मुख्य मार्ग तक स्ट्रीट लाइटें न लगने से अंधेरा पसरा रहता है। हरदी के जवाहर लाल, श्यामसुंदर, कांती व गुड़िया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को शामिल किया गया है।
सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पांच दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए। कुल 171 मामले आए। इनमें से मात्र छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एएसपी शशिशेखर सिंह, एसीएमओ डॉ. ललित कुमार, एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ विक्रमाजीत सिंह मौजूद रहे। हसनगंज में एसडीएम दिनेश कुमार ने शिकायतें सुनी। 146 फरियादी पहुंचे। मात्र सात मामलों का निस्तारण किया गया। बांगरमऊ में एसडीएम रश्मि सिंह के सामने 92 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। छह का मौके पर ही निस्तारण हो सका। सीओ आशुतोष, तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह, बांगरमऊ के अधिशासी अधिकारी राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें