फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ बीघा फसल गंगा के पानी में डूबी

विज्ञापन
स्थलीय निरीक्षण कर निर्देश देते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बारासगवर/बीघापुर। गंगा की धारा बदलने से कटे गढ़ेवा-सिकठिया पुरवा मार्ग के बाकी बचे हिस्से को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कोशिश शुरू की है। 1200 जीओ बैग (बड़े आकार के प्लास्टि के बोरे) मंगाए हैं। उनमें मिट्टी भरकर लगाया जा रहा है। किसानों की पांच सौ बीघा जमीन गंगा के पानी में डूब गई है। डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम को किसानों की डूबी जमीन का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन को गंगा नदी की धारा बदलने की वजह बने रेत के टीले की ड्रेजिंग या अन्य जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सिकठिया पुरवा के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे से जोड़ने वाला गढ़ेवा- सिकठियापुरवा मार्ग गंगा नदी पुल के पास नदी की धारा बदलने से कट गया है। प्रशासन ने लोगों के इस मार्ग पर आवागमन पर रोक लगा दी है। बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम अंकित शुक्ला व पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रितेश कुमार से जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम से कटान से प्रभावित कृषि भूमि की जानकारी ली। आदेश दिया कि किसानों की भूमि का चिह्नांकन कराएं। ताकि किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें