फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा कर माइनर की सफाई कराई

विज्ञापन
जेसीबी से अजीजनगर थारिया माइनर की सफाई कराते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। खेतों तक पानी न पहुंचने से परेशान थरिया गांव के किसानों ने अजीज नगर थारिया माइनर की सफाई शुरू कराई है। पहले दिन जेसीबी से डेढ़ किमी लंबाई में कूड़ा-करकट और सिल्ट साफ कराई।
विज्ञापन

औरास विकासखंड से निकली शारदा नहर से अजीज नगर थरिया गोबरा माइनर निकला है। तीन किमी लंबे इस माइनर से अजीजनगर, सीमऊ, गोबरा, गोहली थरिया और धमियाना गांवों के किसान 350 बीघे खेती की सिंचाई करते हैं। किसानों के मुताबिक एक साल से सफाई के अभाव में माइनर कूड़ा करकट और सिल्ट से पट गई थी। इस कारण माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा था। अधिकारियों की अनसुनी से कुछ दिन पहले चंदा लगाकर थारिया गोरबा माइनर की सफाई कराने वाले थरिया गांव के ही किसानों ने बुधवार से अजीज नगर थरिया माइनर की सफाई शुरू कराई है। गांव के अतुल यादव ने बताया कि सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। कुछ दिनों पूर्व हम लोगों ने थरिया गोबरा माइनर की सफाई चंदा लगाकर कराई थी। अब किसानों के सहयोग से दो हजार रुपये इकट्ठा कर अजीजनगर थरिया माइनर साफ करा रहे हैं। गांव के सत्यम, रामप्रताप, धमेंद्र, पुष्पेंद्र, राजाराम, शिवकुमार, नीलेश, नीरज ने सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें