फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का हमला, डेंगू की जांच किट तक नहीं

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने पहुंचे मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में बुखार के रोगी बढ़ने लगे हैं। एक सप्ताह से जिले के विभिन्न अस्पतालों में औसतन 200 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। कुछ भर्ती हो रहे हैं तो कुछ ओपीडी में डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 170 मरीज पहुंचे। इनमें पांच मरीजों कई दिनों से बुखार आने के कारण इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। किट खत्म होने से अस्पतालों में डेंगू की जांच तक नहीं हो पा रही है। बुधवार को डेंगू व मलेरिया की पुष्टि के लिए 59 सैपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को बुखार से पीड़ित पांच मरीजों को भर्ती किया गया। मौरावां की बाबूदेई (80), एबीनगर की गुड़िया (25), शांती नगर के प्रवेश (8) पुत्र संदीप पाल, मवइया माफी के रुद्र (5) पुत्र श्यामबाबू व बीघापुर के रानीपुर की आलिमा फातिमा (11) पुत्री मोहम्मद रजी को तेज बुखार होने पर परिजन इमरजेंसी लाए थे। यहां डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने सभी को देखा और भर्ती किया है। फीवर क्लीनिक में भी 80 से अधिक बुखार के सामान्य मरीजों को देखा गया। उन्हें डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया।
जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में डेंगू की जांच की किट खत्म हो गई है। सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजना पड़ रहा है। बुधवार को डेंगू व मलेरिया जांच के 59 सैपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। वायरल के बाद अब मलेरिया और डेंगू के खतरे ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 170 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें 59 मरीजों को मलेरिया व डेंगू की जांच लिखी गई। इसमें 54 मलेरिया और पांच मरीजों में डेंगू के शुरुआती लक्षण नजर आने पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशीष सक्सेना ने बताया कि ठंड के साथ तेज बुखार आने वाले और मलेरिया पीड़ितों की डेंगू की जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि डेंगू जांच की किट मलेरिया विभाग को उपलब्ध करानी हैं। किट खत्म हुए सात दिन हो गए हैं। किट न आने से सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें