फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर सुबह 10 से 12 बजे तक सुनेंगे समस्याएं

विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के जनता दर्शन का समय बदल गया है। विकास भवन निरीक्षण के दौरान एक विभाग में पुराना समय लिखा देख डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारी से तय नया समय लिखने के लिए कहा। अब अफसर सुबह 9 से 11 के बजाय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्ष के बाहर जनता से मिलने का समय सुबह 9 से 11 बजे तक का लिखा मिला। यह देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक आयुक्त को समय पट्टिका पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय लिखवाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। डिस्पैच कक्ष में महिला कर्मी उपस्थित मिली। डीएम ने महिला कर्मी से कहा कि डिस्पैच कक्ष के बाहर हेल्प डेस्क अथवा सहायता केंद्र लिखवाया जाए। इससे आने वाले लोगों को सही जानकारी मिल सकेगी।
जिला विकास अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर कर्मचारियों ने बताया कि वह विकासखंड नवाबगंज में बैठक लेेने गए हैं। डीएम को जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी व परियोजना अधिकारी डूडा अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर बताया गया कि यह अधिकारी नवोदय विद्यालय की परीक्षा से संबंधित ड्यूटी पर गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार के कक्ष के निरीक्षण के दौरान कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें