फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा के पास शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राजस्थान के दौसा के बाखंडी निवासी जगदीश प्रसाद (35) कार से पत्नी पूनम (31) व जुड़वा बेटों आयुष व आयांश (2) के साथ दो दिन पहले झारखंड के रांची जिला के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लोझमा गांव ससुराल गए थे।
वहां से ससुर कृपा इक्का (52), सास जीवन इक्का को साथ लेकर कार से राजस्थान जा रहे थे। शनिवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा के पास कार चला रहे जगदीश को झपकी लग गई। रफ्तार अधिक होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए। पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। जहां जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें