फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अभियान चलाकर मॉल कर्मचारियों को सिखाए आग बुझाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को टीम के साथ शहर के शॉपिंग मॉल व मल्टीप्लेक्स में अभियान चलाकर कर्मचारियों को आग से बचाव के गुर सिखाए। साथ ही मॉल में लगे आग बुझाने के उपकरणों की जांच की। खामियां मिलने पर मॉल संचालकों को नोटिस थमाकर सात दिन के अंदर सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अग्निशमन के आदेश पर प्रदेश भर में मॉल व मल्टीप्लेक्स में कर्मचारियों को मॉकड्रिल करवाने व मॉल में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर शनिवार को प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने शहर के शॉपिंग मॉल्स में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शहर के वी मार्ट, ट्रेंड्स, विशाल मेगा मार्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें मॉल में आपातकालीन स्थिति के लिए की गईं व्यवस्थाएं पर्याप्त मिलीं, लेकिन कुछ अग्निशमन उपकरणों में खामियां भी मिली।
अग्निशमन अधिकारी ने तीनों मॉल के कर्मचारियों को आपातकाल के समय किस प्रकार कौन से उपकरणों का प्रयोग करते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपकरणों का प्रयोग करवाकर भी सिखाया। जिला अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने बताया कि जांच में तीनों मॉल में फायर विभाग की एनओसी पाई गई। यहां आग बुझाने के लिए पर्याप्त उपकरण लगे हुए थे।
विज्ञापन

जांच में किसी के यहां पानी की मोटर खराब मिली तो कहीं फायर सिलिंडर में खामियां मिली। इस पर सभी को चेतावनी नोटिस देकर सात दिनों के अंदर सभी उपकरण दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं। पुन: निरीक्षण में उपकरण खराब मिलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें