फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 12 घंटे से बिजली की किल्लत झेल रही तीस हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। विद्युत वितरण उपकेंद्र दुर्गागंज से नौ गांवों की 30 हजार आबादी में 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी से लोग परेशान रहे और पानी के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ा। गुरुवार रात 10 बजे से बाधित विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 10.30 बजे चालू हो पाई।
विज्ञापन

लाइनमैन शिव सागर व गोपाल शुक्ला ने बताया हटिया चौराहे के पास औंग फीडर के एचटी लाइन पर चमगादड़ टकराकर मर गया था। चमगादड़ के चपेट में आने से तार टूट कर गिर गया था। औंग फीडर में बड़ाहार, दुर्गागंज, गढ़ी, होलापुर, बीकमपुर, औंग, गोधरौली, अकबर खेड़ा गांव शामिल हैं।

उधर उपकेंद्र दुर्गागंज से इंडस्ट्रियल फीडर की भी आपूर्ति बंद रही। दुर्गागंज हाईवे में अंडरग्राउंड एचटी लाइन हाईवे पार करती है। ग्रेडर व हाइड्रा से हाईवे किनारे सर्विस रोड बनाने का काम हो रहा है। प्रेशर में केबिल फॉल्ट हो गया। इसे ठीक किया जा रहा है। जेई विजय कुमार गौतम ने बताया कि एचटी लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति ठीक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें