फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल मनाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लाउडस्पीकरों पर बजते देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान से शनिवार शाम करीब पांच बजे यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल रथ पर हमले में मारे गए 27 लोगों के चित्र लगाए गए। रथ पर भारत माता का भी चित्र लगाया गया और उस पर पुष्प अर्पित किए गए। रथ पर शहीद सैनिकों की वीर नारियां भी मौजूद रहीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी व सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य रथ के आगे आगे तिरंगा हाथ में लेकर चल रहे थे। यात्रा कोतवाली गेट के सामने से होते हुए छोटे-बड़े व आईबीपी चौराहा होते हुए हरदोई पुल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमास्थल पर पहुंची।
यहां पर यात्रा का समापन और वीर नारियों का सम्मान किया गया। यात्रा में सैनिक परिवार, एनसीसी कैडे्टस, स्काउट गाइड, सामाजिक व राष्ट्रवादी गठन, एनजीओ, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, युवा, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल रहे। सभी हाथों में तिरंगा झंडे थामे आगे बढ़ रहे थे। वहीं, युवाओं द्वारा हाथ में ली गई तख्तियों पर ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों का शौर्य, न्याय की प्रतिज्ञा और आतंकवाद को हराएगा भारत आदि पंक्तियां लिखी हुईं थीं। यात्रा में भारत की एकता और अखंडता की झलक दिखी। लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाकर सभी में देशभक्ति का जोश जगाया। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबालाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें