फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से अभद्रता पर आशाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
औरास थाना में थाने में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। अल्दौं गांव में आशा कार्यकर्ता के साथ महिला द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अल्दौं निवासी गुड्डी आशा कार्यकर्ता हैं। स्वास्थ्य विभाग के एनसीडी कार्यक्रम के तहत बुधवार को गुड्डी गांव निवासी कुसुमा के घर पर फेमिली फोल्डर भर रहीं थीं। इस पर कुसुमा ने आशा कार्यकर्ता पर सरकार से मिलने वाली योजनाओं को कटवाने का आरोप लगाकर अभद्रता की।
आरोप है कि आशा के विरोध पर कुसुमा ने मारपीट की। इसके बाद आशा गुड्डी थाने पहुंचीं और कुसुमा के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज औरास स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया आशा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें