फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

विज्ञापन
सफीपुर में हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ शहर, अचलगंज और सफीपुर में युवाओं ने प्रदर्शन किया। शहर में कुंदन रोड के पास टायर रखकर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। अचलगंज में बाइक रैली निकालकर विरोध किया। सफीपुर में युवाओं ने नारेबाजी कर पुराने नियमों से ही भर्ती कराने की मांग की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के देवारा और आसपास गांव के युवा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को करीब 25 युवा तीन ई रिक्शा में सवार होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। पुलिस ने गांव के पास उन्हें रोक लिया। जिन रिक्शों में युवा बैठे थे, उनमें कुछ पुराने टायर भी थे। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, एएसपी शशि शेखर सिंह और अन्य अधिकारी पहुंचे और समझाकर शांत कराया। इस पर ज्ञापन देकर लौट गए।
अचलगंज में शुक्रवार की दोपहर सिकंदरपुर से युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ बाइक रैली निकाली। उनका काफिला बढ़ने लगा तो पुलिस हरकत में आई। लोहचा चौराहे पर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सीओ डीपी सिंह, एसओ अरविंदर पांडेय पहुंचे। युवाओं को पुलिस ने लोहचा मोड़ पर बैरियर लगाकर रोक लिया। एसडीएम ने बात कर सभी को शांत कराया। पूर्व सैनिक ऊदल फौजी ने भी युवाओं को शांत कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर सभी लौट गए।
विज्ञापन

सफीपुर में तिरंगा लपेटे युवाओं ने नारेबाजी की। एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ अंजनी राय और कोतवाल चंद्रकांत सिंह पहुंचे। अफसरों ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास नारेबाजी कर रहे युवाओं को शांत कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे।
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर डीएम रवींद्र कुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को सात जोन और 20 सेक्टर में बांटकर एसडीएम और जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। नगर मजिस्ट्रेट विजेता को सदर और गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह सदर और गंगाघाट का ग्रामीण के साथ ही पूरे सदर तहसील का ग्रामीण क्षेत्र देखेंगे।
एसडीएम रामसकल मौर्य सफीपुर तहसील क्षेत्र के सभी थाने सहित पूरा क्षेत्र, एसडीएम दयाशंकर पाठक पुरवा तहसील के सभी थानाक्षेत्र के जोन मजिस्ट्रेट होंगे। रामदत्त राम हसनगंज क्षेत्र, अजीत जायसवाल बीघापुर के और एसडीएम अंकित शुक्ला पर बांगरमऊ के सभी थाना क्षेत्रों के जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा डीएम ने 20 जिलास्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

अचलगंज के लोहचा मोड़ पर प्रदर्शन करते युवाओं को समझाते पूर्व सैनिक ऊदल फौजी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें