फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों के हित में: राजकुमार

विज्ञापन
सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर का स्वागत करते विधायक श्रीकांत कटि - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर का दिल्ली से लखनऊ जाते समय बांगरमऊ विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर स्वागत किया। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए किसानों तक सच्चाई पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर ने कहा कि विपक्षी दल कृषि कानून का विरोध कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। वह किसानों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि कानून लाई है। विपक्षी सरकार और देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
स्वागत करने वालों में विधायक श्रीकांत कटियार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, रावेंद्र सिंह, विजय निषाद, अरविंद सिंह, गोविंद कुशवाहा, चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, कमलेश सिंह, धर्मेंद्र राजपूत, कैलाश शुक्ला, अंकित गौतम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें