फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस में मिलीं अनियमितताएं

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में जांच करतीं सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व सीवीओ डॉ. पीके सिंह। ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक इकाई में कई विभागों की संयुक्त टीम ने एक साथ छापा मारा। दो घंटे चली जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। कटने से पहले मवेशियों की जांच करने वाले 16 में आठ डॉक्टर अनुपस्थित थे। फैक्टरी के पीछे के गेट का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। टीम ने ईटीपी (इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से पानी का और मांस का सैंपल लिया।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एओवी स्लाटर हाउस में मानक से अधिक, दुधारू व गर्भ वाले पशुओं की स्लाटिंग किए जाने की शिकायत शासन से की गई थी। शासन के आदेश पर डीएम रवींद्र कुमार ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजेता के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, एआरटी, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर जांच करने के लिए भेजा। सुबह 11 बजे स्लाटर हाउस पहुंची विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने संबंधित बिंदुओं पर जांच की। स्लाटर हाउस के पीछे की तरफ गेट का एक सीसी टीवी कैमरा बंद मिला। इस गेट से अक्सर मवेशी लदे ट्रक लाए जाते हैं। सीवीओ पीके सिंह ने बताया कि स्लाटर हाउस को प्रतिदिन 550 मवेशी काटने का लाइसेंस मिला है। सोमवार को यहां 300 मवेशी मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने ईटीपी को चेक किया। उत्प्रवाह के सैंपल लिए गए हैं। उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
सहायक श्रमायुक्त हरिश्चंद्र सिंह ने काम कर रहे श्रमिकों की जांच की। कुल 332 श्रमिक काम करते मिले। इनमें 112 ठेका श्रमिक थे। सभी ने मानक के अनुरूप पारश्रिमिक मिलने की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीके सिंह ने बताया कि सभी विभागों की जांच रिपोर्ट कंपाइल कर डीएम को भेजी जा रही है। किस विभाग के मानकों में क्या गड़बड़ी मिली इसकी जानकारी रिपोर्ट कंपाइल होने के बाद ही दी जा सकेगी। स्लाटर हाउस के मैनेजर आशीष कुमार का कहना है कि टीम को कोई कमी नहीं मिली है। सभी तरह के मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक साथ कई अधिकारियों की छापे से स्लाटर हाउस और औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्लाटर हाउस में प्रवेश की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे दर्जन भर मवेशी लदे वाहन चालक टीम को देख वाहन लेकर आसपास के गांवों की तरफ भाग गए। दोपहर की शिफ्ट में आने वाले तमाम श्रमिकों को भी बाहर से ही लौटा दिया गया। आनन-फानन धुलाई व सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें