फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से इंटर कॉलेज के लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से रायबरेली के इंटर कॉलेज के लिपिक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह गंभीर बीमारी की वजह से मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के सहिला गांव के महेंद्र कुमार (48) रायबरेली के मुरारमऊ स्थित इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर थे। सोमवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकले थे। उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर थानाक्षेत्र के गनेशीखेड़ा गांव के पास इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देख कांप गए।
मृतक की पत्नी सीमा, बेटी प्रिया व बेटा शिब्बू बेहाल हो गए। छह माह पूर्व ही लिपिक ने बेटी की शादी की थी। परिजनों के अनुसार लंबे समय से महेंद्र गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और तनाव में रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें