फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
आग से छप्पर के नीचे रखा जला सामान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के शेरपुर अछिरछा गांव में शनिवार दोपहर छप्पर में आग लग गई। हवा चलने से आग फैल गई और तीन अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई लेकिन तब तक चार गृहस्थियां राख हो गईं।
विज्ञापन

शेरपुर अछिरछा निवासी टिकई के घर पर रखे छप्पर में अज्ञात कारण से शनिवार दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की लेकिन तेज हवा के कारण आग ने किसान श्रीकृष्ण, जगदीश और गया प्रसाद के घरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में श्रीकृष्ण की बाइक व दो साइकिल, जगदीश के छप्पर के नीचे रखी बाइक और कपड़े, बर्तन, अनाज सहित गृहस्थी जल गई। सूचना के बाद भी दमकल के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लेखपाल ओमजी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें