फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में मिलेगी नौकरी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बेरोजगारों को एक क्लिक में घर बैठे नौकरी की जानकारी मिलेगी। इसके लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से नेशनल जॉब वेब पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें पूरे देश के सरकारी और गैर सरकारी विभाग अपने यहां के रिक्त पदों व उसके सापेक्ष योग्यताओं की डाटा फीडिंग करेंगे। इसके बाद सेवायोजन विभाग अपने यहां पंजीकृत सभी बेरोजगारों की डाटा फीडिंग करेगा। जिसके बाद देश के किसी भी कोने में बैठकर बेरोजगार युवक-युवतियां सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अपना रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल जानकारी कर सकेगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष सन 2013 में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और सभी प्रदेशों के श्रम व रोजगार मंत्रालयों के सेक्रेटरी के साथ हुई मीटिंग में इंप्लॉयमेंट एक्सचेंजेज मिशन मोड प्रोजेक्ट (ईईएमएमपी) के तहत एक वेबसाइट तैयार करने की योजना बनाई थी। तभी से इस योजना को तैयार करने पर काम चल रहा था। इसके लिए 27 मई को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में जिला सेवायोजन अधिकारियों की एक बैठक में वेबसाइट को जून माह के भीतर शुरू करने पर फैसला लिया गया। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें देश व सभी प्रदेशों के सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों को उनकी योग्यता व देश की सभी सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में रिक्त पड़ी नौकरियों को इस पद के लिए आवश्यक योग्यता के अनुसार दर्ज कर दिया जाएगा। देश के सभी बेरोजगार व नियोक्ता एक ही वेबसाइट में फीड होंगे। यह वेबसाइट सेवायोजन डॉट ओआरजी नाम से तैयार की गई है। इसे देश के किसी भी कोने का कोई भी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर खोल सकेगा और अपनी योग्यतानुसार नौकरी की जानकारी कर सकेगा।
इस बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि वेबसाइट को जून माह के अंत तक हर हाल में सुचारु करने के आदेश हुए हैं। कहा कि इस वेबसाइट के आने से देश भर के बेरोजगारों की संख्या में कमी आएगी और सभी को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी दी जा सकेगी।
विज्ञापन


नौकरी देने में उन्नाव प्रदेश में पांचवें स्थान पर
उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2013-14 में जिले के 1313 बेरोजगारों को सेवायोजित किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से कुल 31 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया और इसमें लगभग एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। 1313 बेरोजगारों को रोजगार देकर उन्नाव पूरे प्रदेश में 5वें स्थान पर रहा।
बीते वित्तीय वर्ष में पूरे प्रदेश के कुल 72 जिलों में जिला सेवायोजन कार्यालय 67 जिलों से आगे रहा है। लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ जिले ऐसे रहे हैं जिन्होंने उन्नाव से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया है। इन नौकरियों को दिलाने के लिए विभाग ने कुल 31 रोजगार मेले लगाए हैं। इसमें से एसआईएस, शिवशक्ति बायोप्लांट, महावीर स्पिल फैब लिमिटेड, एलआईसी, एजिस कॉल सेंटर, कोहिनूर एग्रो सेल्यूसन, विजन इंडिया, एक्सिस बैंक सहित लगभग एक दर्जन कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर प्रदेश के सभी 72 जिलों की जो सूची निकाली गई है उसमें उन्नाव जिला बेरोजगारों को नौकरियां दिलाने में 5वें नंबर पर रहा है। इसके लिए विभाग में कुल 31 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 1313 बेरोजगारों को नौकरी दी दिलाने में सफलता मिल पाई। कहाकि जिले के सभी असफल बेरोजगारों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है उन्हें भी रोजगार दिलाने के लिए विभाग आगे भी प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें