फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के उमेश ने कुश्ती में सात साल का रिकार्ड तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के उमेश ने कुश्ती में सात साल का रिकार्ड तोड़ा
विज्ञापन



उन्नाव। बीघापुर के कठार लाल कुआं में दंगल का आयोजन हुआ। कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती में दांव पेच आजमाए। फाइनल मैच में पानीपत हरियाणा के उमेश ने झांसी के शैतान सिंह को पटकनी देकर सात साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। शैतान सिंह लगातार सात साल से प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर रहे थे।



कठार के दंगल में मध्य प्रदेश, जम्मू, कानपुर, रायबरेली, हरियाणा, गोरखपुर, बनारस के पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्नाव के पहलवान भूपेंद्र ने गोरखपुर के कमल पहलवान को पटकनी दी। बदरका के सुलखान व झांसी के रामखेलावन के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। झबरा से आए राहुल पहलवान व कानपुर के अनिल पहलवान में जोरदार टक्कर हुई। इसमें राहुल ने अनिल कानपुर को हरा दिया। झांसी के नीतीश पहलवान व रायबरेली के दौलतपुर निवासी श्यामसुंदर पहलवान के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें नीतीश ने श्याम सुंदर को धूल चटाई। झींझक कानपुर के अभिनायक सिंह और जम्मू प्रदेश के बब्बी पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। यह बराबरी पर छूटा। जम्मू के शेर अली और गाजीपुर के उदयवीर के बीच भी मुकाबला बराबरी पर छूटा। मुरैना मध्य प्रदेश के राधेश्याम पहलवान ने झबरा के कलाम को हराया। आखिरी मुकाबले में हरियाणा के उमेश ने झांसी के शैतान सिंह को हराकर सर्वश्रेष्ठ पहलवान का खिताब जीता।


शैतान सिंह सात सालों से कठार के दंगल में सर्वश्रेष्ठ कुश्ती का रिकार्ड बनाए थे। कार्यक्रम में अजीत सिंह, राजकुमार सिंह, सोनू सिंह, पप्पू मौजूद रहे।


- बीघापुर के कठार में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन ,झांसी के शैतान सिंह को हराकर उमेश बने विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें