वाराणसी के भेलूपुर थाना के तुलसीपुर क्षेत्र से दो घायल युवतियों को रविवार की रात पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चर्चा रही कि दोनों युवतियां पुलिस की छापेमारी के दौरान छत से कूद गईं थी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने छापेमारी से इंकार किया और युवतियों ने भी कुछ कहने से मना कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार एक युवती का पैर और एक युवती का हाथ टूटा है।
भेलूपुर पुलिस ने शिकायतों के आधार पर तुलसीपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी की थी। इस दौरान मकान में रहने वाली दो युवतियां पुलिस को देख कर छत से कूद गई थी।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की छापेमारी जैसी कोई बात जानकारी में नहीं है। दोनों युवतियां कैसे गिरीं, इसका पता लगाया जा रहा है। सूचना देने पर दोनों युवतियों के भाई आ रहे हैं। उनसे स्थिति स्पष्ट की जाएगी।