फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप

Sat, 01 Jun 2013 12:52 AM IST
ऊसराहार (इटावा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार तीन युवकों ने दवा लेने जा रही युवती को रास्ते से अगवा कर गाड़ी में गैंग रेप किया।
विज्ञापन


बाद में आरोपी मार-पीट कर उसे लहूलुहान हालत में एक बाग में फेंक गए।

वह रात भर वहीं बेहोश पड़ी रही। सुबह उसने थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मैनपुरी निवासी एक आरोपी को दबोच लिया है। शुक्रवार को युवती ने पुलिस को बताया कि वह 30 मई को दवा लेने इटावा जा रही थी।

शहर में ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की बोलेरो में सवार (मैनपुरी) के गांव तखरऊ निवासी धर्मेंद्र, सुखैया (ऊसराहार) निवासी सुरेंद्र और हरि ने उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन


चलती गाड़ी में उसके साथ बलात्कार करने के बाद आरोपी उसे एक बाग में ले गए और वहां भी रेप किया। बाग में विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन


वह रात भर बाग में बेहोश पड़ी रही। सुबह होश आने पर वह थाने पहुंची है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन के बाद एक आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें