वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से शाहजहां जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को निरस्त कर दिया गया। वाराणसी से शारजाह जाने वाले विमान को निरस्त किये जाने के बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।
बताते चलें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से शारजाह जाने वाले एयर इंडिया के विमान आईएक्स 183 के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण विमान को निरस्त करने के बाद यात्रियों को विमान कम्पनी द्वारा होटल में ठहराया गया।
शारजाह से यही विमान आईएक्स 184 बनकर दोपहर में 1 बजे वाराणसी आता है, हालांकि आज यह विमान डेढ़ बजे आया और 2 बजे शारजाह जाता है, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को विमान शारजाह के लिए उड़ान नही भर सका।
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी को दूर कर विमान को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन विमान की खराबी को दूर नही किया जा सका जिसके कारण विमान को विमान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों को होटल में ठहरा दिया गया।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर के अनुसार एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके कारण विमान को निरस्त करने के बाद यात्रियों को होटल में ठहराया गया है।