फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे फफक कर रोये तो अखिलेश की आंखें भर आईं

Tue, 02 Jul 2013 06:42 PM IST
रायबरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शहीद अखिलेश कुमार सिंह के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे सीएम को देखते हुए पिता विक्रमाजीत फफक पड़े। पिता के रोते ही अन्य परिवारजन भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


सीएम की आंखें भी भर आईं और पिता को ढांढस बंधाया। कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आपको ऐसा बेटा मिला था कि जिस पर आज हर देशवासी को फक्र है।

सीएम ने शहीद के बेटे हर्ष से पूछा क्या बनोगे तो उसने कहा, आईएएस अफसर बनकर पिता का सपना पूरा करूंगा।

शहीद अपने पीछे माता-पिता, भाई, बहनों के अलावा पत्नी अंजू सिंह, बेटा हर्ष और बेटी तनु को छोड़ गया है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का दुख दर्द बांटा।

परिवारीजनों के साथ ही सीएम ने शहीद के बेटे हर्ष और बेटी तनु को भी दुलारा। मुख्यमंत्री ने शहीद के बेटे हर्ष से पूछा क्या बनोगे तो उसका जवाब था आईएएस अफसर। बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह डॉक्टर बनेगी। सीएम ने परिवारीजनों को बच्चों की अच्छी शिक्षा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें