इसके बाद जब हमने जेई को फोन किया तो उन्होंने कहा कि रविवार तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हुई तो वह ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराएंगी। बावजूद इसके रविवार को भी काम नहीं हुआ। ठेकेदार से जब दोबारा संपर्क किया तो उसने कहा कि वह शहर से बाहर है। इससे आजिज आकर मैंने नाले के पानी में स्नान करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन के दौरान डॉ कुंदन जायसवाल, अंजू दुबे, अनिल यादव, रविदास, देवशंकर, बबलू साहनी, हृदय सिंह मौजूद रहे।