फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत की घनी आबादी में बुधवार की देर शाम बाइक से गिरकर युवक घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी छेदी लाल सोनी का बेटा संदीप सोनी (17) दिहाड़ी मजदूर था। बुधवार की देर शाम संदीप पड़ोस के एक युवक की बाइक मांग कर सर्वोदय चौराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सर्वोदय चौराहे के समीप पहुंचा, एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर व मुंह में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय व्यापारियों की मदद से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया। संदीप की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें