करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। विकास खंड क्षेत्र के उधरनपुर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सराय चतुर्भुजपुर व ऊंचगांव की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने 101 रन बनाए। रन समान होने पर मैच टाई हो गया। सुपर ओवर के दौरान बैटिंग व बालिंग में सराय चतुर्भुजपुर की टीम ने जीत हासिल की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के उधरनपुर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को तीसरा दिन था। तीसरे दिन ऊंचगांव व सराय चतुर्भुजपुर के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सराय चतुर्भुज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 101 रन बनाए। जवाब में उतरी ऊंचगांव की टीम भी 101 रन ही बना सकी। इससे मैच टाई हो गया।
रोमांचकारी मैच में जीत-हार का फैसला सुपर ओवर पर छोड़ा गया। इसमें सराय चतुर्भुजपुर की जीत हुई। बॉलिंग और बैटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्जुन को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सुषमा मिश्रा समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, ओंकार नाथ मिश्र व आनंद मिश्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।