दुबेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में योग सीखते बच्चे।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को योग सिखाया जा रहा है। ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को प्रशिक्षण का जिम्मा दिया गया है। योग सीखते हुए बच्चों की फोटो आयुष कवच एप पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
दूबेपुर क्षेत्र के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योग करने और अपने अभिभावकों व परिवारीजनों को भी योग करने की सलाह देने को कहा। प्राथमिक विद्यालय देहली मुबारकपुर, प्राथमिक विद्यालय भाईं प्रथम, भाईं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पड़ोकिया में भी विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा करौंदीकलां, लंभुआ, जयसिंहपुर, कूरेभार, धनपतगंज, कुड़वार, बल्दीराय, कादीपुर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, पीपी कमैचा आदि विकास खंड के विद्यालयों में भी योग प्रशिक्षण दिया गया। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी विद्यालयों में योग प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है।