फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रों की लंबी उम्र के लिए रखा छठ व्रत

Tue, 23 Aug 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बेटों के लिए पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को छठ (हल छठ) का त्योहार श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख छठ माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह महिलाओं ने समूह में इकट्ठा होकर पूजन-अर्चन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन



मंगलवार को छठ पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखा। शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने घरों में छठ माता की पूजा-अर्चना कर पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं व मंदिरों के पास एक स्थान पर इकट्ठा हुईं। अलग-अलग समूह में एकत्र महिलाओं ने कुश, ढाख का पत्ता, महुए का फल, तिन्नी का चावल, भैंस का दूध व उससे बने दही, चंदन आदि से विधिवत पूजन-अर्चना की।

समूह में जुटी महिलाओं ने बारी-बारी से छठ माता की पूजा की। इसके बाद समूह की एक महिला ने सभी महिलाओं को छठ माता के महात्म्य की कथा सुनाई। । ग्रामीण क्षेत्र के चांदा, लंभुआ, जयसिंहपुर, दूबेपुर, कादीपुर, दोस्तपुर आदि स्थानों पर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए छठ माता की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें