भदैंया (सुल्तानपुर)। कामतागंज-शंभूगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम एक महिला को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कामतागंज बाजार से शंभूगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम जा रही एक महिला को ट्रैक्टर ने रौंद दिया।
महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर एसओ गौरीशंकर पाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। जांच के दौरान महिला की शिनाख्त नयका (35) पत्नी राजेश कुमार निवासी भदैंया कोतवाली लंभुआ के रूप में हुई। (संवाद)