फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर से मंगलवार की शाम खेत गई एक महिला को उसी के गांव के चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपी महिला को जीप में बैठाकर दूर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे सुल्तानपुर जिले के महानिया गांव के पास देर रात छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खेत गई महिलाओं को महिला बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को साथ लेकर थाने पहुंची, जहां होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला मंगलवार की शाम खेत गई थी। तभी गांव के ही पंकज, कवींद्र, रवींद्र व सुरेंद्र ने उसका अपहरण कर लिया और उसका मुंह दबाकर जीप में बैठा लिया। चारों युवक महिला को दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालत खराब हो गई तो उसे देर रात दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महानिया गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह खेत गई महिलाओं को पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ दोस्तपुर सत्येंद्र कुमार सिंह को दी।
सूचना मिलते ही एसओ महिला पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने में महिला को होश आया तो उसने पूरी बात बताई। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें